
अजमेर जिला सेशन कोर्ट में बम और डॉग स्क्वायड की टीम। फोटो: पत्रिका
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश के तीन जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। आनन-फानन में हाईकोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हाालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रार को आज सुबह धमकी भरा मेल मिला। जिसमें जयपुर और जोधपुर के राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल में लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में 3 आरडीएक्स बम प्लांट किए गए हैं। इस धमकी के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने दोनों ही जगह पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली करवाए।
हाईकोर्ट परिसर जयपुर और जोधपुर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली कराया गया। साथ ही जयपुर में सुनवाई स्थगित कर दी गई। वहीं, बम और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौके पर गहनता से जांच की। कोर्ट रूम, जजों और एडवोकेट चैम्बर्स में तलाशी ली गई। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों सहित हाईकोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।
इधर, अजमेर जिला सेशन कोर्ट के नए भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कलक्टर को भेजे गए धमकी भरे मेल में 13 आरडीएक्स लगाने का जिक्र किया गया। पुलिस और खुफिया विभाग ने तुरंत कोर्ट परिसत को खाली कराया और सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
Published on:
06 Feb 2026 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
