10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर ऑपरेशन में बहादुरी की मिसाल, राजस्थान के मेजर शेखावत को मिला सेना मेडल

राजस्थान के कुचामन-डीडवाना जिले के दाउदसर खानड़ी निवासी मेजर राजेंद्र सिंह शेखावत को अदम्य साहस और अद्वितीय वीरता के लिए सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेजर राजेंद्र सिंह शेखावत: फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान के कुचामन-डीडवाना जिले के दाउदसर खानड़ी निवासी मेजर राजेंद्र सिंह शेखावत को अदम्य साहस और अद्वितीय वीरता के लिए सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है।

मंगलवार को मेघालय के उमरोई मिलिट्री स्टेशन में आयोजित ईस्टर्न कमांड इन्वेस्टिचर सेरेमनी में यह सम्मान उन्हें ईस्टर्न कमांड के जनरल कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किया है।

खास बात है कि यह वीरता सम्मान मेजर शेखावत को मणिपुर में हिंसा के दौरान संचालित आतंकवादी रोधी अभियान में उनके असाधारण साहस, उत्कृष्ट रणनीतिक कुशलता और प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है।

मणिपुर में आतंकवाद-रोधी अभियानों में दिखाई वीरता

उन्होंने सशस्त्र उग्रवादियों के सामने अपने प्राणों की परवाह किए बगैर नेतृत्व करते हुए उनके द्वारा संचालित इमरजेंसी ऑपरेशन में 9 उग्रवादियों की गिरफ्तारी, कई उग्रवादियों के ठिकाने ध्वस्त करने, हथियारों के बडे़ जखीरे की बरामदगी की। जिससे मणिपुर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की बहाली में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

परिवार व गांव में खुशी का माहौल

इस सम्मान से मेजर शेखावत के परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का पल है।