
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास। फाइल फोटो पत्रिका
Pension Update : राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पेंशनर्स का सत्यापन करने के लिए अब एआइ तकनीक का उपयोग किया जाएगा। साथ ही पेंशन भुगतान में भी एआइ तकनीक का उपयोग किया जाएगा। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर इसके लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन के लिए फेस रिकॉग्निशन मोबाइल ऐप के प्रचार प्रसार किया जाएगा।
पेंशन योजना के लाभार्थियों का एनालिटिक डैशबोर्ड तैयार कर पेंशन पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। पेंशनर के भुगतान में देरी होने को लेकर अब वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी और पेंशनर्स को समय पर पेंशन मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा विशेष योग्यजन श्रेणी के पेंशनर का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने में हो रही कठिनाई के समाधान के लिए स्वावलंबन पोर्टल की टीम से संपर्क कर समाधान करें।
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन के लिए वर्तमान में प्रचलित फेस रिकॉग्निशन मोबाइल एप को और अधिक प्रसारित कर अधिक संख्या में पेंशनर का सत्यापन किया जाए।
Published on:
10 Feb 2026 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
