7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी मॉडल पर राजस्थान पुलिस… जयपुर में हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा का अवैध मकान ध्वस्त

नगर निगम की प्रवर्तन शाखा की टीम ने जेसीबी की मदद से हिस्ट्रीशीटर के दो मंजिला अवैध मकान को ध्वस्त करना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुभाष चौक थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

2 min read
Google source verification

जयपुर। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती के संकेत देते हुए शुक्रवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा के अवैध निर्माण पर नगर निगम निगम का पीला पंजा चला। यह कार्रवाई हवामहल-आमेर जोन में जोन उपायुक्त सीमा चौधरी के नेतृत्व में की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

नगर निगम की प्रवर्तन शाखा की टीम ने जेसीबी की मदद से हिस्ट्रीशीटर के दो मंजिला अवैध मकान को ध्वस्त करना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुभाष चौक थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ये है मामला


बीते साेमवार को रवि मेहरा ने हत्या के इरादे से एक युवक पर फायर किया। गोली युवक के चचेरे भाई बबलू महावर की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन तुरंत एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी बाइक पर साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। अब तक रवि मेहरा पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग