
जैसलमेर जिले के पर्यटक स्थल सम से जैसलमेर की तरफ आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक सैलानी की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रिम उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दो वाहनों में पर्यटक सम से गुरुवार सुबह जैसलमेर की तरफ आ रहे थे।
जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर आगे चल रही इनोवा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, उसके पीछे आ रही कमांडर जीप के चालक ने बचाव की कोशिश की लेकिन गाड़ी एक किनारे से टकरा गई। इस दौरान जीप में सवार बीकानेर निवासी पर्यटक माजिद खान (40) पुत्र जाहिद खान नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा जीप चालक जमशेर खां पुत्र दिलबर खां निवासी गाजी की बस्ती, सम भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान माजिद खान की मौत हो गई और जमशेर खां को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। कोतवाली थाना के एएसआइ श्रीराम विश्रोई ने बताया कि मृतक के परिजन जैसलमेर पहुंच गए हैं। शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है और उसे शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
Published on:
05 Feb 2026 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
