2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजीत पवार के साथ उड़ान भर रही थी जौनपुर की पिंकी, प्लेन क्रैश में हुई मौत

बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत। हादसे में जौनपुर की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी शामिल थीं। DGCA ने जांच शुरू की।

2 min read
Google source verification

फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर की रहने वाली थी।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। यह हादसा सुबह 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान रनवे पर बैलेंस खो बैठा और कुछ ही सेकंड में जोरदार धमाके के साथ गिर गया। विमान में अजित पवार के अलावा उनका पर्सनल असिस्टेंट, एक सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ मौजूद थे। हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

जौनपुर की बेटी भी गई हादसे में

विमान हादसे में मारी गई फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत तहसील की रहने वाली थीं। परिवार को हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के मुताबिक, पिंकी पिछले 5-6 साल से फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थीं और अपने परिवार की कमाने वाली सदस्य थीं। पिंकी की मौत की खबर से स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों में भी मातम पसरा हुआ है।

घटना की जांच शुरू, DGCA की टीम मौके पर

हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। DGCA हादसे की जांच कर रहा है कि प्लेन में तकनीकी खराबी, मौसम या ह्यूमन एरर में क्या कारण रहा।

महाराष्ट्र की राजनीति में झटका

अजित पवार का इस तरह आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वे शरद पवार के भतीजे थे और वर्तमान सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आखिरी पोस्ट में क्या था?

दुर्घटना से कुछ मिनटों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी थी। अजित पवार ने आखिरी पोस्ट 28 जनवरी को 8 बजकर 57 मिनट पर सोशल मीडिया X के अकाउंट पर की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वराज के लिए संघर्ष करने वाले ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उनका देशप्रेम और बलिदान हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।"