AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Jaunpur: मामला सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के उडली गांव का है जहां साल 2000 में किसान जनार्दन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी अजय कुमार सिंह को 2011 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
मामले की शुरुआत उस समय हुई जब गांव के अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसका भाई देवेंद्र सिंह चार दिन पहले इटौरी बाजार गया था, जहां सोनिकपुर निवासी अजय कुमार सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही विजय सिंह विद्यार्थी और उनके भाई अजय सिंह नाराज हो गए।
तीन अक्टूबर 2000 की शाम, जब जनार्दन सिंह भतीजे के साथ बाजार की तरफ से लौट रहे थे तभी दो बाइकों पर सवार अजय कुमार सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी और प्रमोद कुमार सिंह ने उन पर हमला कर दिया और जनार्दन सिंह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे के दौरान विजय सिंह विद्यार्थी और प्रमोद सिंह फरार हो गए थे, जिसके चलते उनकी फाइल को अलग कर दिया गया था और अजय सिंह के खिलाफ सुनवाई पूरी कर उसे 2011 में उम्रकैद की सजा दी गई थी। सालों बाद विजय और प्रमोद अदालत में पेश हुए जिसके बाद फिर से मामले की सुनवाई शुरू हुई।
मंगलवार को जिला न्यायालय ने उपलब्ध गवाहों और सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी पाया और जनार्दन सिंह की हत्या के लिए उन्हें उम्रकैद की सजा के साथ-साथ जुर्माना भी ठोका।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
01 Jul 2025 07:50 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।