4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

170 किमी दूर मप्र में जाकर झालावाड़ पुलिस ने एमडी ड्रग्स की फैक्टरी पकड़ी

झालावाड़झालावाड़ पुलिस ने मंगलवार रात को करीब 170 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के माचलपुर इलाके में दबिश देते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी पकड़ी। यहां एमडी बनाने के काम में आने वाले करीब 40 किलोग्राम कई तरह के केमिकल मिले। इससे पहले पुलिस ने झालरापाटन में एक लोंिडंग वाहन में आगर ले जा रहे 320 […]

2 min read
Google source verification

झालावाड़झालावाड़ पुलिस ने मंगलवार रात को करीब 170 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के माचलपुर इलाके में दबिश देते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी पकड़ी। यहां एमडी बनाने के काम में आने वाले करीब 40 किलोग्राम कई तरह के केमिकल मिले। इससे पहले पुलिस ने झालरापाटन में एक लोंिडंग वाहन में आगर ले जा रहे 320 किलोग्राम केमिकल भी पकड़ा। इस मामले में आगर मालवा के पांच जनों को गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस माचलपुर में फैक्टरी तक पहुंच गई। फैक्टरी मालिक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पकड़े गए केमिकल की कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि झालरापाटन पुलिस ने मंगलवार रात को गश्त के दौरान ग्रोथ सेंटर चौराहे पर एक लोडिग वाहन में 320 किलोग्राम प्रतिबंधित केमिकल लेकर जा रहे कार में सवार सीमावर्ती मध्यप्रदेश के जिले आगर मालवा निवासी दीपक शर्मा, जितेन्द्र सिंह और शैलेन्द्रविलाला को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने बताया कि यह केमिकल वे यहां से 110 किलोमीटर दूर आगर मालवा निवासी जयनारायण उर्फ मामू को पहुंचाने जा रहे थे। इस पर झालावाड़ से पुलिस टीम तीनों को लेकर आगर मालवा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से जयनारायण और उसके एक साथी रामलाल को सुसनेर में दबोच लिया।

यहां पकड़े गए जयनारायण ने बताया कि यह केमिकल उसे यहांं से 60 किलोमीटर दूर माचलपुर [राजगढ़] के गोगडपुर निवासी रघुनंदन पाटीदार को पहुंचाना था। रघुनंदन की तलाश में पुलिस उसके घर पर दबिश दी। दूर से पुलिस को अपने घर की ओर आता देखकर रघुनंदन कार में फरार हो गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से झालावाड़ पुलिस ने रघुनंदन के घर की तलाशी ली तो वहां एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी मिली। जहां कई तरह के कुल 40 किलोग्राम प्रतिबंधित केमिकल और उपकरण मिले। इस सम्बंध में मध्यप्रदेश के माचलपुर थाने में कार्रवाई की गई।

बार-बार जगह बदल रहे थे-

झालावाड़ पुलिस जब दीपक, जितेन्द्र और शैलेन्द्र दो लेकर आगर मालवा पहुंची तो जयनारायण उनसे केमिकल की डिलीवरी लेने के लिए बार-बार जगह बदलवाता रहा। पुलिस को उसे पकडऩे के लिए करीब 50 किलोमीटर इधर-उधर घूमना पड़ा।

झालरापाटन में प्रकरण दर्ज-

झालावाड़ पुलिस ने झालरापाटन थाने में 320 किलोग्राम केमिकल बरामद होने के सम्बंध में मामला दर्जकर दीपक शर्मा, जितेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र विलाला, जयनारायण उर्फ मामू और रामलाल को गिरफ्तार किया। उनके तीन वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिए। 320 किलोग्राम केमिकल एमडी ड्रग्स बनाने के लिए इसे ंमंगवाया गया था।

सुसनेर पुलिस से तकरार-

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश में कार्रवाई के दौरान झालावाड़ पुलिस की सुसनेर पुलिस से तकरार भी हुई। झालावाड़ पुलिस ने जयनारायण के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुसनेर के थानाधिकारी से सहयोग मांगा तो उन्होंने झालावाड़ पुलिस को अपनी पहचान बताने के कहा और कार्रवाई से इनकार कर दिया। उनकी झालावाड़पुुलिस से काफी देर तकरार भी हुई। विवाद की जानकारी मिलने पर एसपी ने राजगढ़ और आगर मालवा एसपी को फोन किया, उसके बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग किया।