10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Roadways: रोडवेज बस में अचानक भरा धुंआ, सामान लेकर खिड़कियों से कूदे यात्री, VIRAL हुआ वीडियो

जोधपुर के रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार को एक बस में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। दहशत में आए यात्री सामान लेकर बाहर भागे, कई ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Roadways, Jodhpur Roadways Bus, Smoke in Roadways Bus, Short Circuit in Roadways Bus, Jodhpur News, Rajasthan News Rajasthan Roadways Latest News, Rajasthan Roadways Breaking News, Roadways Bus Latest News

खिड़कियों से निकलते यात्री। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक रोडवेज बस से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बस के भीतर धुआं भरने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री घबराकर बस से बाहर निकलने लगे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण धुआं उठा। धुआं फैलते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री दरवाजे की ओर दौड़े, जबकि कुछ यात्रियों ने घबराहट में खिड़कियों से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

सामान लेकर भागे यात्री

घटना के दौरान यात्रियों में इतना खौफ था कि वे अपना-अपना सामान लेकर बस से बाहर निकलते नजर आए। बस स्टैंड पर मौजूद अन्य यात्रियों और कर्मचारियों में भी हलचल मच गई। कुछ समय के लिए बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह वीडियो भी देखें

बड़ा हादसा टला

सौभाग्य से समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। बस की जांच की गई और शॉर्ट सर्किट को धुएं का कारण बताया गया। फिलहाल बस की तकनीकी जांच की जा रही है। मंगलवार की इस घटना ने कुछ देर के लिए पूरे बस स्टैंड क्षेत्र में सनसनी मच गई।