8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान को बजट से पहले बड़ी सौगात: ₹300 करोड़ में फोरलेन बनेगा Pachpadra-Patau हाईवे, सफर होगा तेज और सुरक्षित

Pachpadra-Patau Highway : बजट से पूर्व राजस्थान के लिए अच्छी खबर। पचपदरा–पटाऊ हाईवे 300 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा। इससे जहां रिफाइनरी की रफ्तार बढ़ाएगी वहीं ये सुविधाएं भी मिलेंगी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Good news ahead budget Pachpadra-Patau road converted into a four-lane highway at a cost of 300 crore rupees these facilities

फोटो - AI

Rajasthan Pachpadra-Patau Highway

राजस्थान के लिए एक खुशखबर। पचपदरा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और दूरगामी सौगात के रूप में पचपदरा से पटाऊ तक 300 करोड़ रुपए की लागत से 20 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) की ओर से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पूरा सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है और परियोजना को अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है।

जानिए कब शुरू होगा काम और किन-किन सुविधाओं का मिलेगा फायदा

अधिकारियों के अनुसार जून के बाद इस सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। दरअसल, पचपदरा में रिफाइनरी के शुरू होने के बाद इस पूरे क्षेत्र में यातायात का दबाव तेजी से बढ़ा है। भारी वाहनों, कच्चे माल की ढुलाई, कर्मचारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की आवाजाही के कारण मौजूदा सड़कें नाकाफी साबित हो रही थीं।

इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क तंत्र को मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है। प्रस्तावित फोरलेन सड़क न केवल पचपदरा और पटाऊ को बेहतर ढंग से जोड़ेगी, बल्कि इसे भारतमाला परियोजना के जंक्शन से भी जोड़ा जाएगा। इससे यह राष्ट्रीय स्तर के सड़क नेटवर्क का अहम हिस्सा बन जाएगी।

राजस्थान सड़क बजट 2026 - कई स्तरों पर मिलेगा लाभ

  • अभी पचपदरा से आस-पास के क्षेत्रों तक पहुंचने में जाम और खराब सड़क के कारण अतिरिक्त समय लगता है, वहीं फोरलेन बनने के बाद यात्रा कहीं अधिक सुगम और तेज हो जाएगी।
  • भारी वाहनों की आवाजाही भी पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। कच्चा तेल, रसायन और तैयार उत्पादों की ढुलाई में लगने वाला समय कम होगा। इससे लॉजिस्टिक लागत घटेगी और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
  • सड़क पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की नींव साबित होगी। रिफाइनरी के साथ जुड़ी यह सड़क भविष्य में निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विस्तार का रास्ता खोलेगी।