2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sadhvi Prem Baisa Case Update : साध्वी प्रेम बाईसा पर नया अपडेट, मोबाइल फोन का पासवर्ड बताने से पिता क्यों कर रहे इनकार?

Sadhvi Prem Baisa Case Update : साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में रहस्य गहरा होता जा है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने मोबाइल फोन के पासवर्ड के बारे में पिता से पूछा तो उन्होंने इनकार कर दिया। जिससे पुलिस संशय में आ गई है। जांच और पूछताछ और गहनता से शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sadhvi Prem Baisa Case Update Why is her father refusing to provide her mobile phone password

साध्वी प्रेम बाईसा। फाइल फोटो पत्रिका

Sadhvi Prem Baisa Case Update : साध्वी प्रेम बाईसा का 28 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। जोधपुर पुलिस साध्वी प्रेम बाईसा के पिता सहित 3 लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में एक बात सभी को खटक रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस 2 आईफोन और एक सैमसंग फोन का पासवर्ड पिता वीरमनाथ से मांग रही है। पर सूत्रों के अनुसार वह इनकार कर रहे हैं।

सच जानने के लिए लोग बेहद उत्सुक

इसके बाद से पुलिस और सतर्क हो गई है। अब जांच और पूछताछ और गहरी हो सकती है। पुलिस अब हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है। ताकि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के राज का खुलासा हो सके। इस मामले का सच जानने के लिए इलाके के लोगों बेहद उत्सुक हैं।

पिता वीरमनाथ व केयरटेकर सुरेश से पूछताछ जारी

साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में डीसीपी, एडीसीपी और एसआईटी टीम प्रमुख छवि शर्मा खुद साध्वी के पिता वीरमनाथ से सवाल-जवाब कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस पिता वीरमनाथ के संग केयरटेकर सुरेश से पूछताछ की जा रही है।

शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं

ऐसी चर्चा है कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। पूछताछ के बाद डीसीपी विनीत बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा संभव हो पाएगा और पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है।