2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत मामले में बड़ा खुलासा, आश्रम से मिटा दिए गए सबूत, जानिए नई परेशानी

Sadhvi Prem Baisa Death Case: आरती नगर स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच अहम चरण में पहुंच गई है। पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित किया गया विसरा एफएसएल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Sadhvi Prem Baisa, Sadhvi Prem Baisa death, Sadhvi Prem Baisa murder, Sadhvi Prem Baisa poison, Sadhvi Prem Baisa latest news, Sadhvi Prem Baisa update news, Sadhvi Prem Baisa today news, who is Sadhvi Prem Baisa, साध्वी प्रेम बाईसा, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, साध्वी प्रेम बाईसा की हत्या, साध्वी प्रेम बाईसा जहर, साध्वी प्रेम बाईसा लेटेस्ट न्यूज, साध्वी प्रेम बाईसा अपडेट न्यूज, साध्वी प्रेम बाईसा टुडे न्यूज, साध्वी प्रेम बाईसा कौन है

फाइल फोटो- पत्रिका

Sadhvi Prem Baisa Case Update जोधपुर। पाल के आरती नगर स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित किया गया विसरा सोमवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विसरा रिपोर्ट इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि जांच में जहर की पुष्टि होती है तो पुलिस इसे हत्या मानते हुए गहन आपराधिक जांच शुरू करेगी।

ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगे

इससे पहले एफएसएल की टीम ने 29 जनवरी को साध्वी प्रेम बाईसा के आश्रम का मौका मुआयना किया था। इसके बाद एक फरवरी को टीम ने दोबारा आश्रम पहुंचकर जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं। जानकारों का कहना है कि घटनास्थल से संभावित सबूत पहले ही नष्ट कर दिए गए हैं, जिससे जांच एजेंसियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

कम्पाउंडर ने लगाए थे इंजेक्शन

गौरतलब है कि 28 जनवरी को साध्वी प्रेम बाईसा को जुकाम और गला खराब होने की शिकायत पर एक कम्पाउंडर द्वारा दो इंजेक्शन लगाए गए थे। इसके बाद उनके लिए दाल बनाई गई, जिसे सामान्य तौर पर कर्मचारी सुरेश कमरे में ले जाता था, लेकिन उस दिन साध्वी के पिता विरमनाथ स्वयं भोजन लेकर कमरे में गए थे। कुछ ही देर बाद साध्वी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।

यह वीडियो भी देखें

दो बिंदुओं पर केंद्रित जांच

पुलिस जांच इस समय दो बिंदुओं पर केंद्रित है, इंजेक्शन का रिएक्शन या भोजन में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट। एफएसएल की रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस, एसआईटी और एफएसएल की पूरी नजर विसरा जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।