
Kanker News: भानुप्रतापपुर में एक निजी स्कूल में चुनाव प्रशिक्षण लेने पहुंचे अधिकारी व कर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस की जानकारी होते ही प्रशिक्षण केन्द्र में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें करीब 6 लोग को गंभीर रूप से उपचार के लिए भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए डूयूटी पर लगे अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक निजी स्कूल में बुलाया गया था। प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू हुआ था, अधिकारियों व कर्मियों को चुनाव के लिए विशेष जानकारी दी जा रही थी कि अचानक मधुक्खियों ने हमला बोल दिया। एकाएक मधुक्खिययों के आने से कर्मियों ने अपने-अपने बचाव के लिए इधर-उधर छुपने लगे। इस इस दौरान उनके चपेट में करीब 20 लोग आए, जिनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी।
Published on:
23 Apr 2024 06:40 pm
