
Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बरेली का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान में बनारस सबसे गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। रात में सर्द हवाएं चलेंगी और दिन में ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन तेज धूप भी निकलेगी। दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर रहेगा। अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में बरेली का तापमान सबसे कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि हरदोई का 0.5, आगरा, लखनऊ और कानपुर का 9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त आजमगढ़, बनारस, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अयोध्या, फुरसतगंज, फतेहपुर, हरदोई, फतेहगढ़, इटावा, बरेली, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त चुर्क, बनारस, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर, शाहजहांपुर, उरई, हमीरपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार अधिकतम तापमान में बनारस का सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। झांसी का 24.9, कानपुर का 24.6, गाजीपुर का 24.5, बाराबंकी का 24.5 दर्ज किया गया है। जबकि अयोध्या, फतेहपुर, बरेली, मुरादाबाद, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट देखा गया। विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर तक दर्ज की गई। इसका व्यापक असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा गया। देखें तस्वीर में। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी सर्दी का असर देखने को मिलेगा; रात में पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। लोगों को बदलते मौसम से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Updated on:
06 Feb 2026 10:07 pm
Published on:
06 Feb 2026 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
