6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा विधायक ने इंजीनियर को कहा, “पागल मैन, यू आर टोटली…”, नमामि गंगे के डाले जा रहे पाइप

Namami Gange Scheme: कानपुर में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पाइप डालने का काम शुरू किया गया था कि मौके पर पहुंचे सपा विधायक ने काम रुकवा दिया। इंजीनियर से एनओसी की मांग की।

2 min read
Google source verification
विधायक और इंजीनियर के बीच बातचीत, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

SP MLA calls Namami Gange engineer stupid: कानपुर में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सड़क की खुदाई हो रही थी। जिसमें पाइप लाइन डालने जाने की योजना थी। जबकि यह सड़क बने करीब 2 महीने ही हुए थे। सड़क की खुदाई को देख स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की और इसकी जानकारी स्थानीय विधायक मोहम्मद हसन रूमी को दे दी। मौके पर पहुंचे मोहम्मद हसन रूमी ने काम कर रहे इंजीनियर से एनओसी की डिमांड की। नहीं दिखाने पर अंग्रेजी में उन्हें " यूं आर टोटली स्टूपिड" कहा। इस दौरान वे काफी गुस्से में दिखाई पड़े। दूसरी तरफ, प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना था कि डीएम और विधायक की अनुमति के बाद काम शुरू कराया गया था। इसके बाद भी रुकवा दिया गया। दोनों के बीच के बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जाजमऊ क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

विधायक और इंजीनियर की बात का वीडियो हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री एरिया में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पाइप पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा था। बीकेटी चौराहे पर कर्मचारी गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डालने की व्यवस्था कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी को दे दी। सड़क खोदे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सपा विधायक ने काम कर रहे इंजीनियर से एनओसी की मांग की और उन्होंने पूछा कि एनओसी कब तक की है?

अंग्रेजी में ही लगाई फटकार

सपा विधायक ने एनओसी दिखाने को कहा, जिसे मौके पर काम करा रहे इंजीनियर नहीं दिखा पाए। इस पर विधायक ने कहा कि तुमने हमको पागल समझ रखा है। समय निकल जाने के बाद भी तुम्हारी वैलिडिटी बनी रहेगी? इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में ही फटकार लगानी शुरू की और बोले, "पागल मैन, तुम स्टुपिड आदमी हो। यू आर टोटली स्टुपिड। तुमने हमको... समझा है? पागल समझा है? तुम काम करोगे नहीं और वैलिडिटी बनी रहेगी? यू आर टोटली स्टुपिड।"

फिलहाल काम को रोक दिया गया


फिलहाल काम रोक दिया गया। दरअसल सड़क 2 महीने पहले ही बनाई गई थी। जिसको खोदे जाने पर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। लोगों का कहना था कि जहां आप कहीं भी सड़क को खोदते हैं, बाद में गड्ढा बना हुआ है। लोगों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। वाहनों के आने-जाने में भी दिक्कत होती है।

क्या कहते हैं प्रोजेक्ट मैनेजर?

नमामि गंगे योजना के अंतर्गत करवाई संस्था WABAG को काम दिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर शशि मोहन सिंह ने कहा कि 2 महीने के अंदर काम खत्म करने को कहा गया है। टेनरी के लिए यह पाइपलाइन डाली जा रही है। बोले मौखिक अनुमति मिलने के बाद काम शुरू किया गया था। इसके बाद भी काम रुकवा दिया गया। उन्होंने जल्द ही काम शुरू होने की जानकारी दी है।