6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP SIR Update: यूपी में SIR की डेट फिर बढ़ाई गई, अंतिम प्रकाशन अब 10 अप्रैल को

UP SIR Date Extended: उत्तर प्रदेश में एसआईआर की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब आपत्ति और दावों को दाखिल करने और अंतिम प्रकाशन की नई तारीख की घोषणा की गई है।

2 min read
Google source verification
एसआईआर प्रक्रिया देखने पहुंचे डीएम, फोटो सोर्स- 'X' डीएम कानपुर

फोटो सोर्स- 'X' डीएम कानपुर

Uttar Pradesh SIR Date Extended to April 10: उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया की समय सीमा को एक बार फिर बढ़ा दी है‌।‌ अब लोगों को दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में घोषणा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में यह घोषणा की है। उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 27 अक्टूबर को शुरू हुई थी।‌ 4 नवंबर से 6 जनवरी के बीच मतदाताओं की गिनती का कार्य हुआ। इसके बाद 6 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का कार्य किया गया, लेकिन अब तारीख बढ़ा दी गई है।

10 अप्रैल को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन

उत्तर प्रदेश राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आपत्ति और दावा दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी गई है। आपत्ति और दावों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यह कदम उठाया है। बताया गया कि एक करोड़ 40 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट में शामिल थे, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई थी।

मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 2.2 करोड़ लोगों की मैपिंग हुई थी, लेकिन उसमें भी कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया जाना है। इनमें से 2.37 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश में अब तक 30 लाख मामलों की सुनवाई हो चुकी है, जबकि 86 लाख 27 हजार लोगों को नोटिस रिसीव कराया गया है।

पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटेगा

उन्होंने कहा कि किसी भी पत्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाएगा। सभी आपत्तियों का जांच के बाद निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अपने नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड के अनुसार ही फॉर्म में लिखें। उन्होंने आधार कार्ड में लिखे हिंदी और अंग्रेजी नाम पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है जिससे कि लोगों को यदि जरूरत पड़े तो आसानी से ऑनलाइन संशोधन किया जा सके।