9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेम्बोर्गिनी का कहर: तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम मिश्रा पर 6 लोगों को रौंदने का आरोप, दर्ज होगा मुकदमा

Businessman Son Road Rage Case : कानपुर में तंबाकू व्यापारी के बेटे ने अपनी लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को रौंद दिया था। मामले में पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि अब आरोपी चालक शिवम मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification

तंबाकू व्यापारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को रौंदा, PC- Patrika

कानपुर : कानपुर में रविवार शाम तंबाकू व्यापारी के बेटे ने तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार से 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में क बुलेट सवार युवक 10 फीट दूर जाकर गिरा था, जिसके बाद लग्जरी कार बुलेट के ऊपर चढ़ गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हादसे के बाद चालक की पहचान नहीं हो पाई थी इस वजह से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब चालक की पहचान शिवम मिश्रा पुत्र केके मिश्रा के रूप में हुई। इसके बाद अब मामले में चालक का नाम जोड़ा जा रहा है।

पहले जानिए कैसे हुआ हादसा

तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा दोपहर करीब 3:15 बजे VIP रोड पर अपनी लेम्बोर्गिनी कार से तेज रफ्तार में जा रहा था। रेव-3 के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों समेत 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी।

एक बुलेट सवार को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि वह उछलकर सड़क से दूर जा गिरा। इसके बाद कार बुलेट के अगले पहिए पर चढ़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से कारोबारी के बेटे को सुरक्षित निकाला।

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। कानपुर में जो हादसा हुआ है उसकी जांच की जा रही है।

पीड़ित बोले- खड़े थे, तभी कार ने कुचल दिया

पीड़ित सोनू त्रिपाठी ने बताया, 'मैं और मेरे मामा का बेटा विशाल बुलेट से आए थे। हम सड़क किनारे एक दुकान पर खड़े होकर टी-शर्ट देख रहे थे। विशाल बुलेट पर ही बैठा था। तभी तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर हमारी बुलेट को कुचल दिया।'

उन्होंने बताया कि टक्कर से विशाल दूर जा गिरा। दो अन्य युवक भी हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर फुटपाथ पर जा गिरे। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई और मुंह से खून निकल रहा था।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

लोगों ने आरोप लगाया था कि रईसदार परिवार का मामला होने के कारण पुलिस कार्रवाई से बच रही है। पीड़ितों ने थाने में लिखित शिकायत दी थी लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई में हीला-हवाली हुई।