8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS कृतिका मिश्रा आज विवाह बंधन में बंधेंगी, कानपुर में IAS अंकुर त्रिपाठी के साथ लेंगी सात फेरे

Kanpur IAS wedding news : बिहार कैडर की IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा आज विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। वह IAS अधिकारी अंकुर त्रिपाठी के संग सात फेरे लेंगी।

2 min read
Google source verification

IAS कृतिका मिश्रा आज IAS अंकुर त्रिपाठी संग लेंगी सात फेरे, PC- Patrika

कानपुर : बिहार कैडर की IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा आज विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। वह लखनऊ के IAS अधिकारी अंकुर त्रिपाठी के साथ सात फेरे लेंगी। विवाह समारोह कानपुर के मैनावती स्थित क्रैनबेरी लॉन में आयोजित किया जा रहा है, जहां मंडप को मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है।

कृतिका मिश्रा मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं, जबकि अंकुर त्रिपाठी अमेठी जिले के जगदीशपुर ब्लॉक के कचनाव गांव से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की सगाई 30 नवंबर 2025 को लखनऊ में हुई थी।

मसूरी ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

कृतिका और अंकुर की पहली मुलाकात मसूरी में IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो आगे चलकर रिश्ते में बदल गई। कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया कि बेटी के IAS बनने के बाद विवाह के लिए रिश्ते देखे जा रहे थे, इसी दौरान अंकुर का प्रस्ताव आया, जो परिवार को उपयुक्त लगा। दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी तय की गई।

सनातन थीम में सजा विवाह स्थल

विवाह समारोह को सनातन थीम पर सजाया गया है। प्रवेश द्वार पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी के भव्य कटआउट लगाए गए हैं। मंडप के पास भगवान जगन्नाथ की तस्वीर स्थापित की गई है। अंदर भगवान श्रीराम और माता सीता की बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। मंडप को नारियल के गोले और कलावा से सजाकर मंदिर जैसा स्वरूप दिया गया है। रात की लाइटिंग इस तरह की गई है कि पूरा परिसर किसी धार्मिक स्थल की तरह नजर आएगा।

कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया कि विवाह के बाद रिसेप्शन पटना में आयोजित किया जाएगा, हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

50 से ज्यादा IAS-IPS अफसर होंगे शामिल

शादी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, बिहार-झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री-विधायक और 50 से अधिक IAS-IPS अधिकारी शामिल होंगे।

कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की IAS अधिकारी हैं। वर्तमान में पटना सदर की SDM के पद पर तैनात हैं। वह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं। UPSC 2023 में दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की थी।

बिना किसी कोचिंग के यूट्यूब और किताबों के सहारे सफलता

कृतिका ने कानपुर विश्वविद्यालय के पंडित पृथ्वीनाथ कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है। उनके परिवार में साहित्यिक माहौल रहा है। नाना डॉ. ओम प्रकाश शुक्ला बृज-अवधी के लेखक हैं, जबकि मां सुषमा मिश्रा को भी हिंदी साहित्य में रुचि है।

IAS अंकुर त्रिपाठी अमेठी के कचनाव गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं और माता गृहणी हैं। अंकुर त्रिपाठी ने मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय, गोरखपुर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया है। UPSC 2022 में 513वीं रैंक लाकर वह IPS बने। इसके बाद UPSC 2024 में 50वीं रैंक लाकर IAS बने। कोविड काल में दो साल घर पर रहकर पढ़ाई करने के बाद अंकुर ने दोबारा प्रयास किया और शानदार सफलता हासिल की।