9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ठकुराइन’ ने दिखाए तेवर; बोली- ‘तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी, तू मेरी….’, बैंककर्मी महिला का देखें पूरा वीडियो

Trading Viral Video: 'ठकुराइन' के तेवर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला कहती है कि तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
female bank employee misbehaving with customer video viral kanpur

Trading Viral Video: बैंककर्मी महिला का वीडियो वायरल। फोटो सोर्स- Video Grab

Trading Viral Video: यूपी में जातिगत बयानबाजी का एक और मामला सामने आया है। कानपुर के एक निजी बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी किसी बात को लेकर एक कस्टमर से बहस करती नजर आ रही है।

UP News in Hindi: महिला बैंककर्मी का वीडियो वायरल

वायरल क्लिप में आस्था सिंह गुस्से में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई देती हैं। इस दौरान वह खुद को ठाकुर बताते हुए धमकी भरे अंदाज में बात करती सुनाई देती हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। साथ ही लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

UP Viral Video:महिला कस्टमर से हुई कहासुनी

दरअसल, पनकी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी बैंक की शाखा में आस्था सिंह कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनकी एक महिला कस्टमर से कहासुनी हो गई। पहले दोनों के बीच सामान्य बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आस्था सिंह अचानक गुस्से में आ गईं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Kanpur Viral Video:वीडियो में महिला क्या कह रही है?

वीडियो में बैंककर्मी महिला को कहते सुना जा सकता है, ''अपने पति को तुम समझाओ यार। इस पर महिला कस्टमर दूसरी बैंक कर्मियों से कहती हैं- 'उनको भी मैं बोल रही हूं, लेकिन इनकी लैंग्वेज गलत है, इनको समझाया जाए। मैंने बहन बोला था, अगर कैमरा हो तो उसमें देख सकते हैं।'' आस्था सिंह को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, '' यह कह रहा है कि तू मेरी लैंग्वेज नहीं सुधार पाएगी। तेरी ऐसी की तैसी। मैं ठाकुर हूं।''

Kanpur News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उनके पास किसी तरह का शिकायती पत्र फिलहाल नहीं आया है। अगर आता है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।