2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑरेंज अलर्ट के साथ मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना

Orange alert issued for February 3: मौसम में लगातार उलट-फेर जारी है। आज रात से 3 फरवरी तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे का कहर भी दिखाई पड़ेगा।

3 min read
Google source verification
3 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Orange alert issued for February 3: मौसम केंद्र लखनऊ ने पिछले 24 घंटे के न्यूनतम तापमान के आंकड़े जारी किये हैं। जिसके अनुसार पिछले 24 घंटे में हरदोई का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद बुलंदशहर का 8 डिग्री, गोरखपुर का 9.4 डिग्री, लखीमपुर खीरी और आजमगढ़ का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है।‌ बस्ती का भी तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

इन जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर, बहराइच, कानपुर नगर, उरई, प्रयागराज, बांदा, फतेहपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, सुल्तानपुर, बनारस, गाजीपुर, बलिया और चुर्क का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। बाराबंकी, लखनऊ, फतेहगढ़, इटावा, हमीरपुर, झांसी का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

3 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 3 फरवरी के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में भारत के नक्शे में समझाया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार यहां पर बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर भी दिखाई पड़ेगा।

कानपुर में आज रात से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में कानपुर में बारिश होने की संभावना है। यही क्रम 3 फरवरी को भी बना रहेगा। आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 3 फरवरी का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है।‌ उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

कैसा रहेगा इटावा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 14 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 3 फरवरी को भी सुबह के समय बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा औरैया का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार औरैया में आज रात 34% बारिश होने की संभावना है। 3 फरवरी को सुबह के समय 45% बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

कन्नौज का मौसम?

कन्नौज में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 3 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। कानपुर मंडल में भी इसका असर दिखाई पड़ेगा। 3 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है, लेकिन बहुत तेज गति से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा और पॉकेट में बर्फबारी या बारिश होकर आगे बढ़ जाएगी। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिससे तापमान भी बढ़ेगा, लेकिन रात में गलन और सर्दी बनी रहेगी। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी अनेक संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद फिर मौसम में परिवर्तन आएगा।