2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

35 साल बाद पुलिस को मिली सफलता: 50 हजार का इनामी शौकत गिरफ्तार, डीसीपी सेंट्रल ने दी ये जानकारी

Murder accused arrested in Kanpur after 35 years: कानपुर सर्विलांस टीम और थाना पुलिस के सहयोग से 35 साल बाद 50 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी सेंट्रल ने यह जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस

फोटो सोर्स- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस

Kanpur murder accused arrested after 35 years: कानपुर पुलिस को 35 साल बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जिसके ऊपर तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। हत्या के आरोप में गिरफ्तार जमानत पर निकलने के बाद फरार हो गया था और अदालत के आदेश पर हाजिर नहीं हो रहा था। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। जिसको सफलता मिली है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र का है।

हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में 1984 में सुल्तान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा करते हुए कर्नलगंज थाना पुलिस ने शौकत को गिरफ्तार किया था। अदालत ने 1990 में शौकत को जमानत दे दी। इसके बाद वह फरार चल रहा था और अदालत के आदेशानुसार हाजिरी नहीं लगा रहा था। तब से पुलिस लगातार शौकत की तलाश कर रही थी, लेकिन 35 साल से पुलिस के हाथ खाली थे।

क्या कहते हैं डीसीपी सेंट्रल?

इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 1990 में जमानत मिलने के बाद अदालत के आदेशानुसार अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहा था। तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शौकत पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस कमिश्नर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम और कर्नलगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने 50000 के इनामी शौकत को गिरफ्तार किया। जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है। ‌