
फोटो सोर्स- पत्रिका
northwest winds effect: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 8 फरवरी को कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और औरैया में 4 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड महसूस होगी, लेकिन कल तेज धूप निकलने की संभावना है। शाम को भी उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कहीं-कहीं पॉकेट में पहुंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी जिससे धूप नहीं रहेगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में नमी बनाए रखें।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 8 फरवरी, रविवार, को आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि मंगलवार 10 फरवरी का 13 से 27, बुधवार 11 फरवरी का 14 से 28, गुरुवार 12 फरवरी का 12 से 27, शुक्रवार 13 फरवरी का 11 से 26 और शनिवार 14 फरवरी का तापमान 12 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार मुजफ्फरनगर और गोरखपुर सबसे ठंडे जिले रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त बरेली का 9.02, आजमगढ़ का 9.4, और हरदोई का 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, बनारस, प्रयागराज, फतेहपुर, फुरसतगंज, कानपुर, हरदोई, इटावा, फतेहगंज, बरेली, आगरा, नजीबाबाद, और मुजफ्फरपुर नगर का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। गाजीपुर, बलिया, चुर्क, बहराइच, बाराबंकी, बांदा, हमीरपुर, खुरई, झांसी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और मेरठ का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
Updated on:
07 Feb 2026 08:36 pm
Published on:
07 Feb 2026 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
