1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में नाबालिग से बहला-फुसलाकर गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी की रंगनाथ नगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Himanshu Singh

Feb 01, 2026

katni news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी की रंगनाथनगर पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खुलासा किया है। जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग गिरफ्तार युवक और एक बालक शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया है, वहीं विधि विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत अभिरक्षा में लिया गया है।

इन्हें गिरफ्तार किया गया

पुलिस के द्वारा अभिषेक उर्फ सक्कू पिता विजय आदिवासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी अमकुही, थाना माधवनगर। राजकुमार उर्फ भस्सू पिता स्व. संतोष आदिवासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमकुही, थाना माधवनगर, कटनी। विधि विरुद्ध बालक निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथनगर, कटनी।

क्या है पूरा मामला

27 जनवरी को शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराी है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री 26 जनवरी की शाम से लापता है। रिपोर्ट तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरूणपाल सिंह ने एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को अवगत कराते हुए बालिका की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की।

पहाड़ी पर मिली गुमशुदा नाबालिग

संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा तलाश के दौरान जानकारी अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में मिलने पर थाना माधवनगर एवं रंगनाथनगर पुलिस ने गुमशुदा बालिका को अमकुही पहाड़ी से दस्तयाब कर थाना लाया। महिला अधिकारी द्वारा परिजनों की उपस्थिति में पूछताछ करने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

बहला-फुसलाकर ले जाया गया

पूछताछ में सामने आया कि बालिका को बहला-फुसलाकर पहाड़ी क्षेत्र ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। जांच के दौरान विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया। उसके बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी

लगातार प्रयासों के बाद अमकुही क्षेत्र से अभिषेक उर्फ सक्कू एवं राजकुमार उर्फ भस्सू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त सब्बल भी जप्त किया गया।