7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति को बताई दिल की बात, खुला बड़ा राज

mp news: पत्नी की बात सुनकर पति ने उस हिम्मत दी और फिर खुद पुलिस के पास लेकर पहुंचा।

less than 1 minute read
Google source verification
KHANDWA

married woman rape case husband supports wife (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के खंडवा में एक युवती के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। 19 साल की युवती ने शादी के एक महीने बाद जब पति को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया तो पति ने उसे हिम्मत दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता का परिचित है जिसने युवती की सगाई होने के बाद तीन बार घर में घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।

शादी के एक महीने बाद पति को बताई आपबीती

पीड़िता की एक महीने पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद उसने हिम्मत जुटाकर पति को बताया कि शादी से ठीक पहले उसके साथ तीन बार दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता के मुताबिक उसके घर पर आरोपी सोहेल का आना था। परिवार वाले सोहेल पर काफी भरोसा करता था। सगाई के बाद तीन बार ऐसा हुआ जब सोहेल ने घर में अकेला पाकर उसके साथ ज्यादती की। क्योंकि परिवार वाले सोहेल पर काफी भरोसा करते थे जिसके कारण वो परिवारवालों को उसकी घिनौनी करतूत के बारे में नहीं बता पाई। साथ ही सोहेल ने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा, इसके कारण भी वो डर गई थी।

पति ने दी हिम्मत, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की आपबीती सुन पति ने उसे हिम्मत दी और खुद शिकायत दर्ज कराने के लिए पत्नी को पुलिस थाने लेकर पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सोहेल कुरैशी निवासी ईमलीपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी ने दिसंबर से लेकर जनवरी महीने तक उसके साथ तीन बार ज्यादती की है, इस दौरान पीड़िता की सगाई हो चुकी थी।