5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस : जनजातीय कार्य विभाग ने प्लेन पर भरी सपनों की उड़ान, पहला पुरस्कार

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति तरानों के बीच झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जनजातीय कार्य विभाग सपनों के उड़ान का संदेश देकर प्रथम स्थान हासिल की है, समूहों की लखपति दीदी, निगम स्वच्छता, जल जीवन मिशन उन्नत कृषि यंत्र का प्रदर्शन किया गया।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jan 26, 2026

Republic Day-2026

गणतंत्र दिवस-2026 : जनजातीय कार्य विभाग की योजनाएं प्लेन पर भरी सपनों का उड़ान

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति तरानों के बीच झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जनजातीय कार्य विभाग सपनों के उड़ान का संदेश देकर प्रथम स्थान हासिल की है, समूहों की लखपति दीदी, निगम स्वच्छता, जल जीवन मिशन उन्नत कृषि यंत्र का प्रदर्शन किया गया।

स्वच्छ, एजूकेशन के साथ आधुनिक खेती का संदेश

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति तराने की गूंज के बीच विकास योजनाओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नगर निगम स्वच्छता, कृषि विभाग आधुनिक खेती और जनजातीय कार्य विभाग सपनों के उड़ान का संदेश देकर प्रथम स्थान हासिल की है। इसी तरह स्कूल शिक्षा विभाग, जिपं ने लखपति दीदी, महिला बाल विकास, पंचायत, पीडब्ल्यूडी समेत दस से अधिक विभागों ने अलग-अलग थीम पर आकर्षण झांकियां तैयार की है।

ट्राइबल ने आर्थिक उत्थान का दिया संदेश

जनजातीय कार्य विभाग ने आदिवासी वर्ग के सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का संदेश देकर प्रेरित किया। झांकी में प्लेन आकर्षण का केंद्र रहा। झांकी में प्लेन इस लिए बनाया है कि गारबेडी के पढ़े युवक आशाराम पालवीय को विदेश अध्ययन के लिए भेजा गया है। इस झांकी में योजनाओं के साथ ही आदिवासी लोक कला, संस्कृति समेत योगा आदि जैसी प्रस्तुतियां दी गईं।

वेस्टेज सामग्री से तैयार की झांकी

एसी ट्राइबल संतोष शुक्ला ने बताया कि झांकी को विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने तैयार किया है। खास बात यह कि यह झांकी में ज्यादातर वेस्टेज सामग्री का उपयोग किया गया है। इस झांकी को संचालक नीरज पाराशर, क्षेत्र संयोजक प्रमोद काशीकर ,छात्रावास अधीक्षक रमेश जाटरे,संजय वानखेड़े, कालू राम मोरधडे, माणिक चंद अटूदे,शिवदास माणिक, हेमंत सिन्हा, रवि पांडेय, हेमराज अमोल्या, विजय चौरे, रोहित मालवीय, विशाल पांचोरे,गणेश तिरोले ने तैयार किया है।

ट्राइबल की झांकी को प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार जनजातीय कार्य विभाग की झांकी को मिला। द्वितीय पुरस्कार कृषि विभाग तथा तृतीय पुरस्कार जिला पंचायत की झांकी को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों व छात्रावासों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रथम पुरस्कार, सोफिया कॉन्वेंट के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को द्वितीय पुरस्कार, तथा सुंदरबाई गुप्ता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।