
मृतक बच्ची का फाइल फोटो: पत्रिका
Child Died Under Suspicious Circumstances: कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को 5 साल की मासूम कृष्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने जहां बीमारी से मौत होने की बात कही है, वहीं मां ने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि घटना 4 फरवरी को रानपुर थाना क्षेत्र के देवनारायण योजना इलाके की है। बच्ची के पिता जीवराम मजदूरी के सिलसिले में कोटा से बाहर रहते हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें कृष्णा दूसरे नंबर की थी।
कृष्णा की मां गायत्री के चचेरे भाई कल्याण गुर्जर ने बताया कि गायत्री और उसकी ननद के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद गायत्री 1 फरवरी को तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर अपने पीहर नसीराबाद चली गई थी।
4 फरवरी को ससुराल पक्ष ने फोन कर कृष्णा की मौत की जानकारी दी, जिसके बाद गायत्री कोटा पहुंची। गायत्री का कहना है कि उसकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी और उसे जहर दिया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार, बच्ची को 4 फरवरी सुबह करीब 11 बजे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था, जहां दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच जारी है।
Published on:
06 Feb 2026 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
