11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price: चांदी के भावों में उछाल और सोने के गिरे दाम, जानें कोटा सर्राफा मार्केट में लेटेस्ट सोने-चांदी के भाव

Gold-Silver Rate In Bullion Market: कोटा सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली, जबकि सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1000 रुपए उछलकर 2.62 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 11, 2026

Gold Silver Prices Today Live Updates, Gold silver mcx chart, Gold silver mcx today, Gold Price, Silver Price, Gold Price Crash, Silver Price Crash, Gold Price Crash updates, Silver Price Crash Updates, Gold Price updates, Silver Price Updates, Gold Price Expert Review, Gold Price Expert Warning, Gold Price Exper

चांदी फाइल फोटो: पत्रिका

Kota Sarafa Market: कोटा सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी में तेजी रही। सोने के भाव में गिरावट रही। चांदी के भाव 1000 रुपए की तेजी के साथ प्रति किग्रा 262000 रहे। वहीं जेवराती सोने के भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ 160000 प्रति 10 ग्राम रहे। शुद्ध सोने के भाव 160800 हो गए।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 160200
गोल्ड (22 k) :148333
गोल्ड (20 k) : 139304
गोल्ड (18 k) : 128160
गोल्ड (14 k) : 112817
(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

गेहूं, सोयाबीन, चना व उड़द मंदा, धान तेज

कोटा भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 70 हजार कट्टे की रही। गेहूं 40, सोयाबीन 200, चना 75, उड़द 200 रुपए मंदा रहा। धान 50 रुपए तेज रहा। लहसुन लगभग 1000 कट्टे की आवक रही। भाव पुराना लहसुन 3000 से 8500 रहे। नया लहसुन 7500 से 11500 रुपए रहा। किराना बाजार में खादय तेलों में सि्थरता रही।

भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2411 से 2470, धान सुगन्धा 2800 से 3201, धान (1509) 3000 से 3861, धान (1847) 3200 से 3761, धान (1718-1885) 3700 से 4350, धान (पूसा-1)3800 से 4100, धान (1401-1846) 3800 से 4200, धान दागी 1500 से 3000, सोयाबीन 4000 से 5311, सरसों 6200 से 6600, सरसों नई 5500 से 6700, अलसी 6000 से 6700, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 2800, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 10500, मैथी 4000 से 5300, धनिया बादामी 7500 से 8800, धनिया ईगल 9200 से 9500, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4700 से 5221, चना मौसमी 4700 से 5200, चना पेप्सी 4800 से 5251, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2460, चंबल 2420, सदाबहार 2280, लोकल रिफाइंड 2190, दीप ज्योति 2300, सरसों स्वास्तिक 2610, अलसी 2460 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 3110, कोटा स्वास्तिक 2760, सोना सिक्का 3020, कटारिया गोल्ड 2780 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1890, अशोका 1890 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 4180 से 4240 प्रति क्विंटल रहे। देसी घी: मिल्क फूड 9500, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9380, नोवा 9350, अमूल 9800, मधुसूदन 9750 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-8700, मोगर 9200-9600, चना दाल 6500-6700, तुअर दाल 84000-11600 क्विंटल रहा।