
Demo Photo
कोटा। राजस्थान में कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) डाॅ अमृता दुहान ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में भदाना निवासी एक अधेड़ दयाराम (55) की गत 21 अप्रैल को उसके पुत्र महावीर ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।इस मामले में मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र महावीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था, जिसे आज चम्बल नदी के किनारे बसे गांव गंगाइचा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
डाॅ दुहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी पुत्र महावीर आदतन नशेड़ी है, और उसकी इस लत से नाराज पिता दयाराम उसे टोकता था, जिसको लेकर अकसर पिता-पुत्र में कहासुनी होती रहती थी।
पिता पर हमला करने के बाद आरोपी युवक घर पर ही बैठा रहा। जब पिता को खून बहने लगा तो उन्होंने उनके सिर पर कपड़ा बांध दिया ताकि खून बहना बंद हो जाए। मृतक दयाराम की पत्नी राम जानकी मजदूरी करती है और पूड़ी बेलती है। वह सुबह काम के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह शाम तक घर पर ही बैठा रहा। किसी ने घर में खून देखा तो राम जानकी को सूचना दी।
जब मृतक की पत्नी घर पहुंची तो देखा कि आरोपी महावीर वहीं बैठा था। पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह उसे परेशान कर रहा था और फिर उसने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि महावीर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
22 Apr 2024 09:38 pm
Published on:
22 Apr 2024 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
