6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtrian Thecha: लहसुन, हींग और हरी मिर्च का पावर कॉम्बो, प्रियंका और जान्हवी कपूर का भी फेवरेट है महाराष्ट्रियन ठेचा

Maharashtrian Thecha: क्या आप भी जान्हवी कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलिब्रिटीज की तरह महाराष्ट्रियन 'ठेचा' के दीवाने हैं? तो यहां जानिए कैसे इसमें मौजूद लहसुन और हींग आपकी गट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं और साथ ही इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Jan 29, 2026

Maharashtrian Thecha, Maharashtrian Thecha benefits, maharashtrian thecha recipe in hindi

Maharashtrian Thecha Recipe | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

Maharashtrian Thecha: क्या आप जानते हैं कि प्रियंका और जान्हवी कपूर जैसे कई सेलिब्रिटीज की फेवरेट डिश है ये महाराष्ट्रियन 'ठेचा' और साथ ही इसके कई असरदार फायदे भी है। जिसे हम सिर्फ एक तीखी चटनी समझते हैं, वह असल में गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) के लिए किसी दवा से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर इस चटनी में ऐसा क्या है जो आपकी गट हेल्थ को सुधार सकता है और इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है।

गट हेल्थ का नेचुरल इलाज है लहसुन

ठेचा का सबसे मेन पार्ट लहसुन होता है। लहसुन में एलिसिन नाम का एक एलिमेंट होता है जो पेट के हार्मफुल बैक्टीरिया को खत्म करता है। लहसुन एक बेस्ट प्री-बायोटिक है। यह आपके पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया का भोजन बनता है, जिससे आपका डाइजेशन सिसटम मजबूत होता है और खाना आसानी से पचता है।

ब्लोटिंग और गैस की छुट्टी करेगा हींग का तड़का

पारंपरिक तौर पर ठेचा बनाते समय इसमें हींग और जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। हींग को आयुर्वेद में 'पाचन का राजा' माना गया है। अगर आपको खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, तो ठेचा में मौजूद ये मसाले ब्लोटिंग की प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म को अच्छा करती है हरी मिर्च

ठेचा की तीखी हरी मिर्च सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि इसमें मौजूद कैप्साइसिन (Capsaicin) आपके मेटाबॉलिज्म को तेज स्पीड दे सकती है। यह बॉडी की कैलोरी बर्न करने की पावर को बढ़ाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और सुस्ती दूर होती है।

जानें घर पर ठेचा बनाने की सीक्रेट रेसिपी

सामग्री:

  • हरी मिर्च: 10-12 (हल्की भुनी हुई)
  • लहसुन: 15 कलियां
  • मूंगफली: आधा कप (भुनी और छिली हुई)
  • तड़का: एक चम्मच तेल, जीरा और एक चुटकी हींग
  • नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका:
एक पैन में तेल गरम करके हरी मिर्च, लहसुन, जीरा और हींग को हल्का भून लें। अब इस गर्म मिक्सचर को खल-बट्टे में डालें और ऊपर से भुनी मूंगफली और नमक मिलाएं। इसे हाथ से दरदरा कूट लें। याद रखें, इसे पेस्ट नहीं बनाना है, थोड़ा मोटा रखने पर ही इसके पोषक तत्व और असली टेस्ट बना रहता है।