
Contestants highest net worth|फोटो सोर्स – patrika.com
The 50 Richest Contestants: शो में जहां कैमरे के सामने कड़ा मुकाबला चलता है, वहीं कैमरे के बाहर कुछ खिलाड़ी ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं, जिसकी कल्पना करना भी आसान नहीं। टैलेंट और पॉपुलैरिटी के साथ-साथ इन कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री से पहले ही जबरदस्त दौलत भी बना ली हैं। आइए जानें कौन हैं शो के वो 8 सबसे रईस खिलाड़ी, जिनकी रियल लाइफ उतनी ही शाही है जितनी उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी।
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। स्टेज शोज से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक सपना ने खूब नाम कमाया है। उनकी कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
टीवी की दुनिया का बड़ा नाम करण पटेल भी The 50 का हिस्सा हैं। कई सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुके करण की गिनती इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर्स में होती है। बताया जाता है कि उनकी संपत्ति लगभग 55 करोड़ रुपये है।
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल तेजस्वी मादिवाडा शो की सबसे अमीर कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 130 करोड़ रुपये है। फिल्मों और ब्रांड्स से उन्होंने शानदार कमाई की है।
लगातार कई रियलिटी शोज जीतने वाले प्रिंस नरूला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टीवी और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई करने वाले प्रिंस की संपत्ति लगभग 45 करोड़ रुपये बताई जाती है।
तमिल और मलयालम फिल्मों के साथ-साथ टीवी में काम कर चुकी श्रुतिका अर्जुन भी The 50 की कंटेस्टेंट हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 42 करोड़ रुपये है।
सोशल मीडिया की दुनिया के सुपरस्टार मिस्टर फैज़ू यानी फैसल शेख आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रील्स, ब्रांड डील्स और प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने बड़ी कमाई की है। उनकी संपत्ति लगभग 41 करोड़ रुपये बताई जाती है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी The 50 का हिस्सा हैं। फिटनेस और बिज़नेस से जुड़ी कृष्णा की कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये मानी जाती है।
MTV Splitsvilla 2 के विनर रह चुके सिद्धार्थ भारद्वाज एक VJ, मॉडल और अभिनेता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ की संपत्ति भी लगभग 41 करोड़ रुपये है।
Updated on:
03 Feb 2026 02:54 pm
Published on:
03 Feb 2026 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
