AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Holding Areas At 76 Railway Stations: देशभर के 76 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने की योजना को मंजूरी रेल मंत्रालय ने दे दी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने ये कदम उठाया है।
देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 'पैसेंजर होल्डिंग एरिया' विकसित करने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस व्यवस्था की सफलता के बाद यह फैसला लिया गया है। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने में यह सुविधा बेहद कारगर साबित हुई। सिर्फ 4 महीने में तैयार हुआ होल्डिंग एरिया यात्रियों के लिए बड़ी राहत का केंद्र बना। इस वजह से प्लेटफॉर्म और ट्रेनों पर भीड़ को नियंत्रित करना आसान रहा।
देश के अन्य बड़े स्टेशनों पर अब इसी मॉडल को लागू किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्देश दिया है कि सभी होल्डिंग एरिया 2026 के त्योहारी सीजन से पहले तैयार हो जाने चाहिए।
रेल मंत्रालय के मुताबिक, नए होल्डिंग एरियाज का मॉड्यूलर डिजाइन होगा। यानी इन्हें स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से बनाया जाएगा। जिससे अलग-अलग शहरों के तापमान, भीड़भाड़ और स्पेस के अनुसार सुविधाएं तैयार हो सकेंगी। योजना के तहत देश के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया विकसित होंगे। स्टेशनों का चयन विभिन्न जोनल रेलवेज के आधार पर किया गया है।
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में गोरखपुर, बनारस, छपरा और लखनऊ जंक्शन (NER) 4 स्टेशन, नॉर्दर्न रेलवे में नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन, दिल्ली, गाजियाबाद, जम्मू तवी, कटरा, लुधियाना, वाराणसी, अयोध्या धाम और हरिद्वार के 12 स्टेशन और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में कानपुर, झांसी, मथुरा और आगरा कैंट (4 स्टेशन) शामिल हैं।
| रेलवे जोन | शामिल स्टेशन (स्टेशनों की संख्या) |
|---|---|
| नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे | गुवाहाटी, कटिहार (2) |
| नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे | जयपुर, गांधी नगर जयपुर, अजमेर, जोधपुर, रिंगस (5) |
| साउदर्न रेलवे | चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, कोयंबटूर, एर्नाकुलम जंक्शन (4) |
| सेंट्रल रेलवे | मुंबई CSMT, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नागपुर, नासिक रोड, पुणे, दादर (6) |
| ईस्टर्न रेलवे | हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, भागलपुर, जसीडीह जंक्शन (5) |
| ईस्ट सेंट्रल रेलवे | पटना, दानापुर, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (6) |
| ईस्ट कोस्ट रेलवे | भुवनेश्वर, पुरी, विशाखापत्तनम (3) |
| साउथ सेंट्रल रेलवे | सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, तिरुपति, गुंटूर, काचीगुड़ा, राजमुंद्री (6) |
| साउथ ईस्टर्न रेलवे | रांची, टाटा, शालीमार (3) |
| साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे | रायपुर (1) |
| साउथ वेस्टर्न रेलवे | बेंगलुरु, यशवंतपुर, मैसूर, कृष्णराजपुरम (4) |
| वेस्टर्न रेलवे | मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, उधना, सूरत, अहमदाबाद, उज्जैन, वडोदरा, सीहोर (8) |
| वेस्ट सेंट्रल रेलवे | भोपाल, जबलपुर, कोटा (3) |
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
31 Oct 2025 04:43 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।