AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में मीडिया से बात कर रहे थे। तभी पीछे से एक युवक ने जोर से आवाज लगाई जिससे ध्यान उसकी ओर चला गया। अखिलेश ने उसे मंच के पास बुला लिया और उसकी बात सुनी। इसके बीच पूरा माहौल हास्यपूर्ण हो गया।
युवक शाहजहांपुर से आया पार्टी कार्यकर्ता तालिब था। वो मंच पर पहुंचा और रोते हुए अखिलेश यादव को अपनी परेशानी बताने लगा। तालिब ने कहा कि वो सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थन में एक गाना साझा कर रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। अखिलेश ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर ऐसा कौन सा गाना था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की?
इसके बाद तालिब ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "अखिलेश भैया का जो सामना करेगा, उसे रेल दिया जाएगा।" यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। खुद अखिलेश यादव भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए और पूरा माहौल हल्का-फुल्का हो गया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
तालिब ने अपने अंदाज में बताया कि वे समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते हैं और इसी वजह से उन पर पुलिस की नजर है। हालांकि, अखिलेश यादव ने तालिब को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है और उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
07 Jul 2025 06:20 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।