AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Kalyan Singh Birth Anniversary: 05 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहें। इन्होने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए कुर्सी छोड़ी।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि आज कल्याण सिंह का जन्मदिन है। हम सभी आज कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। कल्याण सिंह का देश-प्रदेश की राजनीति में जो योगदान है वो अविस्मरणीय है।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए आगे कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को और राम मंदिर के आंदोलन को दिशा देने का काम किया। राम मंदिर के लिए जिस प्रकार से उन्होंने अपने सरकार को न्योछावर कर दिया., वो देश-दुनिया के करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए और उन्हें याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने पूरा जीवन देश के गरीबों-पिछड़ों और दलितों के जीवन में उत्थान लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान राम मंदिर का लोकार्पण किया तो पुरे देश की आंखें नाम थीं क्यूंकि बाबूजी (कल्याण सिंह) ने अपनी कुर्सी पर दाव लगाते हुए राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
05 Jan 2025 03:47 pm
Published on:
05 Jan 2025 03:29 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।