8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असलम की मौत पर ‘योगी भाई जिंदाबाद’ के लगे नारे, CO के आश्वासन पर पिता ने दफनाया बेटे की लाश

जैदी फार्म हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव फैल गया। स्क्रैप कारोबारी असलम की हत्या से परिजन आक्रोशित हो गए।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anuj Singh

Feb 08, 2026

मेरठ में स्क्रैप कारोबारी असलम की हत्या

मेरठ में स्क्रैप कारोबारी असलम की हत्या

Meerut Crime News Aslam Murder Case: मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में जैदी फार्म पर स्क्रैप का काम करने वाले असलम की पुरानी रंजिश के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा बहुत ज्यादा है।

पिता ने की एनकाउंटर की मांग

मृतक असलम के पिता इमरान ने बहुत गुस्से में कहा कि योगी सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाता। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि जिसने मेरे बेटे को मारा है, उसका भी एनकाउंटर होना चाहिए। इमरान ने यह भी कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वह अपने बेटे का शव दफन नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने “योगी भाई जिंदाबाद” के नारे लगाए। आस-पास के लोग भी उनके साथ नारे लगाने लगे।

शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने असलम का शव सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया। ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की और नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। सीओ के आश्वासन के बाद मृतक के पिता और अन्य परिजन शव दफनाने के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को घर भेज दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस अगर वादा निभाती है, तो वे न्याय की उम्मीद रखते हैं।

घर पहुंचते ही उमड़ी भीड़

जैसे ही असलम का शव घर पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पूरी गली में भीड़ छा गई। दफनाने से पहले हर तरफ अफसोस और गम का माहौल था। मृतक के छोटे बच्चे और परिवार वाले रो-रोकर बुरा हाल हो गए थे। सभी लोग असलम की मौत पर बहुत दुखी दिख रहे थे। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने भारी संख्या में जवान तैनात कर दिए। किसी भी तरह की अफरा-तफरी या और हिंसा को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।