7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE: इन टिप्स से 10वीं- 12वीं बोर्ड स्टूडेंट्स अंग्रेजी-गणित विषय में ला सकते हैं बेहतर अंक, जानें पूरी डिटेल्स

10th-12th RBSE Board Exam: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा से पहले बचे सीमित समय में बेहतर अंक लाने के लिए विषय विशेषज्ञों ने अंग्रेजी और गणित की तैयारी को लेकर जरूरी टिप्स दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
RBSE Rajasthan Board Result 2025

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Board Exam Tips: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू होगी। परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ तनाव भी है, अब तैयारी के लिए महज सात दिन ही शेष हैं। ऐसे में विषय विशेषज्ञों ने अंग्रेजी और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बेहतर करने के लिए टिप्स साझा किए हैं।

गणित विषय के वरिष्ठ अध्यापक कमलेश मंडा ने बताया कि सबसे पहले विद्यार्थियों को एनसीईआरटी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझना चाहिए। यह जानना जरूरी है कि किस अध्याय से कितने अंक निर्धारित हैं, ताकि अधिक वेटेज वाले टॉपिक्स पर विशेष फोकस किया जा सके।

गणित के वरिष्ठ अध्यापक विजय कुमार बक्शी ने कहा कि रोजाना कम से कम 1 से 2 घंटे गणित का अभ्यास जरूरी है। सूत्रों को लिख-लिखकर याद करें और अलग-अलग सवालों में उनका प्रयोग करना सीखें। साथ ही सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से समय प्रबंधन बेहतर होगा और परीक्षा का डर कम होगा।

विशेषज्ञों ने रिवीजन को सफलता की कुंजी बताया। परीक्षा से पहले सभी अध्यायों का नियमित रिवीजन और फॉर्मूला शीट तैयार करना बेहद लाभकारी है। गणित की तैयारी के लिए एनसीईआरटी पुस्तक को आधार बनाएं, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में अधिकतर प्रश्न इसी से पूछे जाते हैं। किसी भी कॉन्सेप्ट में संदेह हो तो उसे तुरंत शिक्षक या मित्रों से क्लियर करें।

अंग्रेजी के व्याख्याता मनीष शर्मा ने बताया कि अंग्रेजी को व्याकरण के साथ समझ पर ध्यान देना जरूरी है। अब कम समय बचा है, ऐसे में ग्रामर टॉपिक्स, पाठों का सारांश और महत्वपूर्ण प्रश्नों का रिवीजन ही करना चाहिए। नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और सही रणनीति से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।