8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफेद साड़ी और गले में मंगलसूत्र… जंगल में पड़ी मिली महिला की अर्धनग्न लाश, फैली सनसनी

Narmadapuram News : पिपरिया से नज़दीकी ग्राम डोकरीखेड़ा में डैम के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Narmadapuram News

जंगल में पड़ी मिली महिला की अर्धनग्न लाश (Photo Source- Getty Images)

Narmadapuram News :मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के पिपरिया से नज़दीकी ग्राम डोकरीखेड़ा से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां डैम के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। जैसे ही ग्रामीणों को शव दिखाई दिया, उन्होंने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, मामला हत्या का लग रहा है।

बताया जा रहा है कि, ये परा मामला पिपरिया से नज़दीकी ग्राम डोकरीखेड़ा डैम के पास स्थित जंगल क्षेत्र का है। डोकरीखेड़ा डैम के सामने वन विभाग की डोकरीखेड़ा रेंज में बांस के झुरमुट के भीतर खुले मैदान के पास लगभग 30-35 साल की अज्ञात महिला मृत अवस्था में मिली। महिला सफेद फूलों वाली साड़ी, दुपट्टा, गले में मंगलसूत्र, काली जैकेट, नीले रंग के मोज़े और गुलाबी सैंडिल पहने हुई थी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

हत्या की आशंका

महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को शासकीय सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। फ़िलहाल, पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए तफ्तीश में जुट गई है।