12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगरपालिका परिषद के सम्मिलन में व्यापारिक गतिविधियों का सर्वे कराने जोर, कई मांगों पर सहमति

improve its financial condition नरसिंहपुर. नगरपालिका नरसिंहपुर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को दोपहर बाद हुए परिषद के सम्मिलन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों ने शहर में व्यापारिक गतिविधियों, अस्थाई दखल का सर्वे कराने पर सहमति जताई, ताकि आय बढ़ सके। यह भी कहा गया कि साप्ताहिक बाजार […]

2 min read
Google source verification
नगरपालिका नरसिंहपुर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को दोपहर बाद हुए परिषद के सम्मिलन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों ने शहर में व्यापारिक गतिविधियों, अस्थाई दखल का सर्वे कराने पर सहमति जताई, ताकि आय बढ़ सके।

सम्मिलन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पार्षद, सीएमओ।

improve its financial condition नरसिंहपुर. नगरपालिका नरसिंहपुर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को दोपहर बाद हुए परिषद के सम्मिलन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों ने शहर में व्यापारिक गतिविधियों, अस्थाई दखल का सर्वे कराने पर सहमति जताई, ताकि आय बढ़ सके। यह भी कहा गया कि साप्ताहिक बाजार को भी यदि नीलाम किया जाए तो निकाय को एक करोड़ रुपए तक की आय संभावित है। सम्मिलन में कर्मचारियों के हित में ग्रास प्रोविडेंट फंड, नेशनल पेंशन स्कीम के तहत अंशदान जमा करने पर भी परिषद ने स्वीकृति प्रदान की।
सम्मिलन की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे ने की। सीएमओ नीलम चौहान व अन्य अमला मौजूद रहा। सम्मिलन में एजेंडा के परंपरागत बिंदु नामांतरण प्रकरणों के अलावा दैनिक अस्थायी दखल वसूली, सापताहिक बाजार वसूली, वाहन पार्किग वसूली, बस स्टैंड वाहन वसूली आदि को नीलाम करने पर चर्चा की गई। शंकराचार्य वार्ड के पार्षद अजय प्रताप सिंह ने साप्ताहिक इतवारा बाजार में लगने वाली दुकानों का सर्वे कराने जोर दिया। कहा कि केश मेमो में बाजार से आवक अभी 22 लाख सालाना ही दिखती है, जो कि बेहद कम है। यदि यहां ईमानदारी से सर्वे, वीडियोग्राफी कराया जाए तो बाजार की नीलामी से नगरपालिका को एक करोड़ रुपए तक की आय हो सकती है। इसके अलावा अन्य जगह भी कितनी दुकानें हैं, इसका भी सर्वे कराया जाना चाहिए। परिषद के सदस्यों ने सुझाव भी रखे। इंदिरा वार्ड के पार्षद आनंद चौरसिया ने अपने वार्ड में गंदा पानी सप्लाई की बात रखी। कहा कि पाइपलाइनों से गंदा, मटमैला पानी घरों में पहुंच रहा है, लोग परेशान हैं। इस पर अध्यक्ष और सीएमओ ने कहा कि लाइन दुरुस्त करा दी हैं। सम्मिलन में उपाध्यक्ष अजीत ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष इंजी. रुद्रेश तिवारी, पार्षद बॉबी खान, आशीष राजवैद्य, मुकेश कटारे, संतोष चौकसे, अजय पटेल, आनंद चौरसिया, बबीता जाट, पुरुषोत्तम साहू, पूजा सुमित कश्यप, नवाब कुरैशी, सुषमा तिवारी, सौरभ ठाकुर, सुमन रोशन सिंह राजपूत, शाहीन शफीक खान, रजनी अरविंद नामदेव, काजल सोनेलाल समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख, उपयंत्री मौजूद रहे।
एकांत पार्क में लगेगी गुप्त की प्रतिमा
सम्मिलन में श्री गहोई वैश्य समाज के प्रस्ताव पर हुई चर्चा में कहा गया कि नगरपालिका के एकांत पार्क में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा व साहित्यिक पुस्तकालय की स्थापना की जाना है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री गहोई वैश्य समाज स्वयं के व्यय पर यहां पर प्रतिमा की स्थापना व पुस्तकालय की स्थापना कर सकती है।