
हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
celebratory firing from a gun during a birthday celebration नरसिंहपुर। खुशियां मनाएं लेकिन उत्साह में ऐसा कुछ न करें जो गैरकानूनी हो और मुसीबत में डाल दे। जिले के चीचली थाना क्षेत्र में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां जन्मदिन समारोह के दौरान बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और विधिवत कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है।
घटना गाडरवारा अनुभाग के ग्राम आड़ेगांव खुर्द में बीते सोमवार की बताई जा रही है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग प्रदीप कौरव के भतीजे के जन्मदिन समारोह में बंदूक से फायरिंग करते नजर आए। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए चीचली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। गाडरवारा एसडीओपी ललित डागुर ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आड़ेगांव खुर्द निवासी प्रदीप कौरव को हिरासत में लिया और विधिवत कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी सामने आई है, जिसके आधार पर वैधानिक धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किसका है, कहां से आया और उसका लाइसेंस है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चीचली के एसआइ अमित गोंटिया ने बताया कि प्रदीप ने की कार्यक्रम निर्धारित किया था, उसके यहां कुछ बाहर से लोग आए थे, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है, उनका पता चलते ही स्पष्ट होगा कि हथियार वैध थे या अवैध।
Published on:
11 Feb 2026 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
