
खो खो खिलाड़ी श्रेया वर्मा
Shreya Verma, a Kho Kho player नरसिंहपुर. खेल के क्षेत्र में जिले के खिलाडिय़ों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। शिवाजी यूथ क्लब बरमान की खो खो खिलाड़ी श्रेया वर्मा सत्र 2025 26 में दूसरी बार खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता यह उनका तीसरा नेशनल है। इससे पहले इसी वर्ष तेलंगाना के काजीपेट में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में एवं पिछले वर्ष उड़ीसा के सिमडेगा में आयोजित सब जूनियर प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मात्र 13 वर्ष की आयु में सीनियर नेशनल खेलने वाली वह जिले की पहली खिलाड़ी है। श्रेया वर्मा नवीन विद्या भवन बरमान में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं, इनके पिता सर्वेश वर्मा गुजरात की मिल में मजदूरी करते हैं और मां बरमान में दुकान चलातीं हैं।
खेल के क्षेत्र में श्रेया का अब तक का सफर कई उपलब्धियों को अपने नाम कर चुका है। श्रेया ने वर्ष 2025 उड़ीसा के सिमडेगा में आयोजित खो खो राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह 2026 में तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रेया 8 बार राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं, 3 बार राज्य स्तर के टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन चुकी हैं। वह जिले की सबसे कम आयु की सीनियर नेशनल खेलने वाली खिलाड़ी है। सौ मीटर फर्राटा दौड़ में भी सिल्वर मेडल
जीता। रिले रेस में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जाता। श्रेया की सफलता को क्लब के सदस्यों ने दूसरे खिलाडिय़ों के लिए प्रेरक बताया है।
Published on:
31 Jan 2026 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
