2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरसिंहपुर जिले में दोस्त के साथ घूमने निकली किशोरी से गैंगरैप, सात गिरफ्तार एक फरार

Police have arrested seven people नरसिंहपुर. जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में करीब 17 वर्षीय एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटनाक्रम बीते 29 दिसंबर का बताया गया है जब पीडि़ता अपने पारिवारिक दोस्त के साथ […]

2 min read
Google source verification
जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में करीब 17 वर्षीय एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है।

आरोपियों को लेकर न्यायालय जाते हुए मुंगवानी पुलिस।

Police have arrested seven people नरसिंहपुर. जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में करीब 17 वर्षीय एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटनाक्रम बीते 29 दिसंबर का बताया गया है जब पीडि़ता अपने पारिवारिक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी। घटना के बाद से पीडि़ता डरी-सहमी थी। बताया जाता है कि आरोपियों द्वारा बनाया गया उसका एक वीडियो भी वायरल किया था जो उसके दोस्त को देखने मिला तो फिर उसने पीडि़ता के परिवार से बात कर मामले में पहचाने गए आरोपियों के खिलाफ मुंगवानी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई। गुरुवार की रात पुलिस ने मामला दर्ज किया।
घटनाक्रम में गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बीते 29 दिसंबर की दोपहर पीडि़ता अपने दोस्त के साथ घूमने की मंशा से निकली थी। जहां पर 7-8 अज्ञात युवकों ने उसे व दोस्त को घेर लिया और अभद्रता की। उक्त युवकों ने किशोरी व उसके दोस्त को अलग-अलग वाहनों पर बिठाया व जंगल की तरफ ले गए। जहां अनुराग, गणेश, पंचू ने उसके साथ बलात्कार किया। करीब एक घंटे बाद पीडि़ता व उसके दोस्त को मुख्य सडक़ पर छोड़ते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों से मिली धमकी व सामाजिक-पारिवारिक प्रतिष्ठा के भय से पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट नहीं कराई।
चार विशेष टीमों ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन व एसडीओनी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में 4 विशेष टीमें गठित की गईं। जैसे ही आरोपियों को पता चला कि उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है तो वह फरार हो गए थे। जिनको पकडऩे विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। जब पता चला कि आरोपी बकोरी के जंगल में माछा नदी किनारे छुपे हैं तो पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया। एसडीओपी ने बताया कि मामले में गोलू ठाकुर, अनुराग दुबे, जय सिंह ठाकुर, पंचू ठाकुर, बबलू ठाकुर, गणेश ठाकुर एवं राहुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी नामजद हैं वहीं एक अन्य अज्ञात है। आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।