AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Anil Vij: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा आरोप लगाकर राजनीति गलियारों में सनसनी फैला दी है। अनिल विज ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चुनाव में हराने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं उनकी जान लेने की भी साजिश रची गई थी। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में हराने के लिए प्रशासन ने सारा जोर लगाया था। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनको 7000 से अधिक वोटों से जीत मिली थी।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट सीट पर पराजित करना चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि यह सब किसके इशारे पर हुआ, इसकी जांच की जानी चाहिए। अनिल विज ने कहा कि वह कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कोशिश की गई कि खून खराब हो जाए। इस दौरान अनिल विज को मार दिया जाए, ताकि चुनाव बर्बाद हो सके।
आपको बता दें कि हरियाणा चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। कई बार मंत्री रह चुके 71 साल के अनिल विज ने इस बार चुनाव में 7277 वोटों से जीता था। कांग्रेस ने कुमारी शैलजा के करीब परविंदर सिंह परी को मैदान में उतारा था। हरियाणा में बीजेपी के चुनाव जीतने से पहले ही मतदान के दौरान अनिल विज ने मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
05 Nov 2024 10:55 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।