AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

BJP Membership: भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ दो सितंबर को नई दिल्ली से किया था। भाजपा ने यह भी तय किया था कि पार्टी के नेता बुजुर्ग हो चुके नेताओं के घर जाकर, उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे और उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाएंगे। इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी के संस्थापकों लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे हैं। बीजेपी चीफ आज फिर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएंगे। जेपी नड्डा के साथ ही पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाएंगे।
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, दोनों पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले, आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर जाकर, उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया। दिल्ली से पार्टी के लोकसभा सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी इस मौके पर मौजूद रहे। भाजपा की सदस्यता फिर से लेने के बाद विजय कुमार मल्होत्रा ने जनसंघ और भाजपा के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा ने उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनने का मौका दिया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
05 Sept 2024 01:58 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।