AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Weather Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना में जोरदार और गुजरात और केरल में सक्रिय है। मानसून पश्चिम बंगाल के गांगेय इलाके, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण कर्नाटक में मानसून कमजोर पड़ रहा है। देश में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम राजस्थान, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान एवं निकोबार में अधिकतर हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।
मौसम विभाग ने अलर्ट में बताया कि गुरुवार को असम, मेघालय, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गरज के बौछार और बारिश हो सकती है।
ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
04 Sept 2024 08:48 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।