4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SHO अपने ही थाने में 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार!

थाना प्रभारी ने पकड़े जाने पर पहले टीम को हेकड़ी दिखाई लेकिन जब बात समझ आई तो गिड़गिड़ाने लगे।

2 min read
Google source verification
Crime Ghazibad

पकड़े जाने के बाद मफलर से मुह छिपाता रिश्वत खोर थाना प्रभारी

Crime : एंटी करप्शन टीम ने गाजियाबाद के निवाड़ी थाना प्रभारी को उनके ही थाने में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम ने जब SHO को पकड़ा तो पहले SHO ने पुलिस वाली हेकड़ी दिखाई लेकिन कुछ ही देर में थाना प्रभारी को समझ आ गया कि वो फंस गए हैं।

ऐसे हुए मामला

जब SHO को ये आभास हुआ कि वो रिश्वत लेते हुए पकड़े जा चुके हैं तो वह टीम के सामने गिड़गिड़ाए लेकिन टीम ने उनकी एक ना सुनी और हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना प्रभारी को जेल की हवा खानी पड़ेगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद अब स्थानीय लोग कह रहे हैं कि SHO ने क्षेत्र में खूब उगाही कर रखी थी। लोग मांग कर रहे हैं निरीक्षक जयपाल सिंह के कार्यकाल में थाना निवाड़ी में जितनी भी जांच हुई हैं उन सभी की दोबारा से जांच कराई जाए। एक ही मामले में नाम निकालने को लेकर लाखों रुपये की रिश्वत मांगने और 50 हजार रुपये कैश लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने अब खूसखोर थाना प्रभारी की संपत्ति की जंच कराए जाने की भी मांग की है।

राकेश सिंह की शिकायत पर हुई कार्रवाई

निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव अबूपुर के रहने वाले राकेश कुमार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि, निवाड़ी थाना प्रभारी उनसे मुकदमें से नाम निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। राकेश कुमार का नाम पोस्टर फाड़ने के एक मामले में आया था। इसी मामले की जांच में SHO ने राकेश कुमार से रिश्वत मांगी थी। कहा था कि अगर रिश्वत नहीं दी तो नाम मुकदमें रहेगा और रिश्वत दे दी तो नाम निकाल देंगे। जब यह पूरी कहानी राकेश कुमार ने विजिलेंस टीम को बताई तो टीम ने राकेश कुमार को कैमिकल लगे नोट दिये। इसके बाद राकेश SHO के बुलाने पर थाने पहुंच गए। थाने में SHO ने जैसे ही पैसे लिये विजिलेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

पहले हेकड़ी फिर गिड़गिड़ी ( Crime )

टीम ने जब SHO को पकड़ा तो पहले SHO ने पुलिस वाली हेकड़ी विजिलेंस टीम को दिखाई। यह भी कहा कि मेरे थाने में हो लॉकअप में डाल दूंगा लेकिन कुछ ही देर में SHO जयपाल सिंह रावत को समझ आ गया कि, उनकी कुर्सी और नौकरी दोनों खतरे में हैं। इसके बाद SHO टीम के सामने गिड़गिड़ाया लेकिन उनकी एक न चली। टीम ने पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। SHO के खिलाफ फिर दर्ज की जा रही है। यह पहली घटना नहीं है जब गाजियाबाद में पुलिसकर्मियों को।रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया हो। पिछले महीने भी महिला थाने की चौकी प्रभारी महिला SI को रिश्वत लेते हुए।गिरफ्तार किया गया था।