4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government scheme होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, जानिए कैसे

योजना को सफल बनाने के लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। 242.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Free gas cylinders

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत ChatGPT )

Government scheme दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को त्योहारी तोहफा देते हुए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत होली और दिवाली पर लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए 242 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, जिन परिवारों के पास वैध राशन कार्ड हैं उन्हें एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर 853 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए बैंक खाते में भेजी जाएगी

उज्ज्वला लाभार्थियों को अलग सहायता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले लाभार्थियों को केंद्र सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी समायोजित करने के बाद 553 रुपये प्रति सिलेंडर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। यह घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि, ''हमने चुनावी घोषणा पत्र में होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। आज उस वादे को पूरा करते हुए योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए 242 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं"

पीएनजी उपभोक्ता भी होंगे पात्र ( Government scheme )

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन हैं वे भी इस योजना के दायरे में आएंगे। यह सहायता साल में दो बार-होली और दिवाली के अवसर पर दी जाएगी, चाहे उस महीने सिलेंडर रिफिल कराया गया हो या नहीं। यानी सिलेंडर रिफिल कराने की बाध्यता भी नहीं होगी।

हर साल करीब 242.77 करोड़ का खर्च

अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना पर सालाना अनुमानित खर्च करीब 242.77 करोड़ रुपये होगा। सिलेंडर की कीमत, सरकारी सब्सिडी और लाभार्थियों की संख्या में बदलाव के अनुसार इसमें संशोधन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि त्यौहारों के समय परिवारों को राहत देने की पहल है। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना से लोगों को स्वच्छ ईंधन और बेहतर जीवन मिला है। दिल्ली सरकार की यह योजना उसी सोच का विस्तार है''

500 रुपये में सिलेंडर योजना पर काम जारी

वहीं, गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वादे पर अधिकारियों ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का अद्यतन डेटा और पात्रता मानदंड तय किए जा रहे हैं। इस योजना पर काम जारी है और इसे जल्द लागू किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग