10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरव्यू के दौरान नम्बर लेकर लड़की को घर बुलाया और फिर…

इंटरव्यू के दौरान सर्राफ के बेटे ने लड़की का नंबर ले लिया और नौकरी के बहाने उसे घर बुला लिया। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए !

less than 1 minute read
Google source verification
rape in ghazibad

पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में ( फोटो श्रोत पुलिस )

Crime इंटरव्यू के दौरान लड़की का नंबर लेकर उसे घर बुलाने और फिर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने की घटना सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी सर्राफ का बेटा

घटना गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन की है। यहीं की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर के रहने वाले मानव सर्राफ की मुलाकात उससे एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। इंटरव्यू के दौरान मानव ने लड़की का नंबर ले लिया था। इसके बाद मानव ने लड़की को फोन करना शुरू कर दिया। लड़की को जॉब दिलवाने के बहाने मानव ने अपने घर पर बुलाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि एक बार संबंध बनाने के बाद आरोपी उसका इस्तेमाल करता रहा और बार बार संबंध बनाएं। अब शादी करने से इनकार कर रहा है।

न्यायालय ने भेजा जेल (Crime)

पुलिस ने इन्हीं आरोपों में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी मानव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी गाजियाबाद में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। लड़कियों के साथ शादी का झांसा देकर या नौकरी दिलवाने का झांसा देकर हवस का शिकार बनाए जाने की घटनाएं हो रही हैं। इस मामले में पीड़िता का कहना है कि पहले वह डरी हुई थी लेकिन परिवार वालों ने उसे साहस बंधाया और अपने खिलाफ हुए अन्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूत किया। इसके बाद वह पुलिस थाने तक पहुंची और अपनी शिकायत पुलिस को दी।