3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक! बर्फीले तूफान के साथ बादल-कोहरे पर बड़ी भविष्यवाणी

Double Weather Warning: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी की शुरुआत से ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया था। अब IMD ने फिर से अगले सात दिनों के लिए बादल-कोहरे संग कड़ाके की ठंड का डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहें और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

3 min read
Google source verification
Double weather Warning in Delhi-NCR imd Big prediction Rain clouds and fog Forecast

Double Weather Warning: राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों में फरवरी की शुरुआत से ही मौसम अपने रंग बदलने लगा। पहले बारिश और आंधी ने जहां सर्दी में इजाफा किया, वहीं अब मौसम विभाग ने फिर अगले सात दिनों के लिए मौसम के डबल अटैक की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं का डबल अटैक अभी जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी साप्ताहिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, 9 फरवरी तक राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंड से बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।

तीन दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में IMD का येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, इस दौरान सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे ठंड में भारी इजाफा होने वाला है। बात अगर 3 फरवरी की करें तो इस दिन देर रात घना कोहरा छह सकता है। इससे दृश्यता काफी कम हो सकती है। न्यूनतम तापमान 8.6 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

4 फरवरी को बादल और कोहरा करेंगे परेशान

IMD विशेषज्ञों के अनुसार चार फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में विशेष बदलाव तो नहीं दिख रहा है, लेकिन इस दिन भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चार फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री और अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बात अगर पांच फरवरी की करें तो इस दिन भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा।

6 फरवरी: कोहरे के बाद तेज हवाओं का दौर

मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार, पांच फरवरी को दिल्‍ली-एनसीआर में घने कोहरा छाने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी रखा है। इस दिन सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा, वहीं दिन में भी धूप कमजोर रहने की संभावना है। इसके अलावा लगातार तीन दिनों तक कोहरे का कहर झेलने के बाद 6 फरवरी से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि हवाओं के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है।

7 फरवरी को ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें

7 फरवरी को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तेज हवाएं चलने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि 8 फरवरी को मौसम में बहुत ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। सुबह के समय धुंध बनी रह सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जो 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बात अगर नौ फरवरी की करें तो इस दिन भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम धुंध की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।