10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बेटियां-तीन बेटों के बाद मौज-मस्ती में हो गई छठी संतान, बहू ने अस्पताल में ही नवजात को बेचा तो पुलिस के पास पहुंची सास

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग विधवा महिला ने बेटे-बहू पर नवजात बच्चे को बेचने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
greater noida crime news mother in law filed complaint against son and his wife

एक बुजुर्ग विधवा महिला ने लगाया बेटे-बहू पर नवजात बच्चे को बेचने का आरोप

Greater Noida crime: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग विधवा महिला ने अपने ही बेटे-बहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने नवजात बच्चे को पैसों के लिए बेच दिया है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसकी बहू ने गुरुवार को ही एक बेटे को जन्म दिया था लेकिन जन्म के थोड़ी देर बाद ही बच्चे को दलाल कोबेच दिया। इस बात से परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत करने पर दी मारने की धमकी

जब बुजुर्ग महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की तो उसके बेटे और बहू ने उन्हें मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि वह पहले से ही विधवा है और अकेली रहती है, ऐसे में उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है ताकि वह शिकायत वापस ले लें। महिला का एक और आरोप है कि शिकायत के बाद से उनके बेटे और बहू दोनों का उनके प्रति बिहेवियर पहले से ज्यादा रूड और आक्रामक हो गया है। पुलिस ने महिला का यह बयान ले लिया है और उनके इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

पहले से हैं पांच बच्चे

बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे और बहू के पहले से ही पांच बच्चे हैं। इनमें से तीन बेटे बुजुर्ग महिला के साथ रहते हैं और दो बच्चे, एक बेटी और एक बेटा, आरोपी कपल के साथ रहते हैं। अभी छठा बच्चा हुआ था, जिसके जन्म के तुरंत बाद उसे बेच दिया गया। एनटीपीसी चौकी प्रभारी रिषीपाल कटारिया ने बताया कि महिला के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दादरी के एक अस्पताल में डिलीवरी होने की बात सामने आई है।