10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, सोशल मीडिया पर दिल्ली के लोगों को मिली धमकी

Delhi Murder News: दिल्ली में सोमवार को एक व्यापारी की खुलेआम हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Lawrence Bishnoi's gang shot dead businessman in Delhi

Delhi Murder News: भले ही देश की राजधानी दिल्ली में सरकार और पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी अपराध खत्म होने के बड़े दावे कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दरअसल, दिल्ली में सोमवार को हुई एक व्यापारी की खुलेआम हत्या ने इन सभी दावों पर पानी फेर दिया है। आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक व्यापारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि यह पूरी घटना दिल्ली के बवाना की है। सोमवार को यहां की सड़कों पर बदमाशों ने कानून को ठेंगा दिखाने का काम किया। दरअसल, वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से कानून को पैरों तले रौंदते हुए बदमाश एक व्यापारी को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार रहे हैं। गोली लगने के बाद व्यापारी जमीन पर गिर जाता है। इलाज के लिए वह अस्पताल पहुंच पाता उसके पहले ही उसकी मौत हो गई।

लॉरेंस ने ली हत्या की जिम्मेदारी

हत्याकांड को लेकर एक सनसनीखेज सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसमें अमेरिका में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में दोनों ने लिखा कि बवाना इलाके में हुए बिजनेसमैन वैभव गांधी की हत्या उन्हीं के इशारे पर करवाई गई है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि जिस जगह से कॉल की गई थी, वैभव गांधी वहीं पहुंच रहा था, इसलिए उसे निशाना बनाया गया। पुलिस अब इस पोस्ट की सत्यता और गैंग के दावों की जांच में जुट गई है।

दिल्लीवासियों को मिली धमकी

सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट में गैंग ने दावा किया कि जिस स्थान पर उनकी ओर से कॉल की गई थी, वहां मृतक बीच में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा था, इसलिए उसे निशाना बनाया गया। पोस्ट में धमकी भरे लहजे में यह भी लिखा गया कि अगर भविष्य में कोई उनके काम में दखल देने की कोशिश करता है, तो उसे बिना किसी चेतावनी के मार दिया जाएगा। इस पोस्ट के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता, अकाउंट्स की लोकेशन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग