
प्रतीकात्मक फोटो ( सोर्स पत्रिका)
Union Budget 2026 Highlight सांसद इमरान मसूद ने बजट को जीरो नंबर देने की बात कही है। बजट जारी होने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में छोटे उद्योगों की बात नहीं की गई आम आदमी की बात नहीं की गई। इसलिए यह बजट आम आदमी का बजट नहीं है। बजट देश को पीछे ले जाने का काम करेगा। इस तरह उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बजट को वह दस में से जीरो ही नंबर देंगे।
सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने 2026 का बजट जारी होने के बाद मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट कहीं भी छोटे रोजगारों और छोटे उद्योगों को लेकर बात नहीं की गई है। मेगा बाइट सेंटर और गीगाबाइट सेंटर की बात हो रही है। बड़ी बातें हो रही हैं। बजट जारी करने वाले कह रहे हैं कि ये बजट देश को आगे लेकर जाएगा लेकिन कैसे आगे लेकर जाएगा वोही बता पाएंगे। इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें तो यह बजट देश को पीछे ले जाने वाला लग रहा है। उन्हे बजट में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है जो देश को आगे ले जाने की वकालत करता हो।
''खाली कुछ मिला ही नहीं.. जो टैरिफ की मार झेल रहे हैं अगर उस टैरिफ पर कुछ होता तो.. टैरिफ पर तो इन्होंने कुछ दिया ही नहीं एक्सपोर्टर को कोई राहत दी नहीं, खाली डिब्बा था, खाली डिब्बा पेश कर दिया। इस तरह कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने बजट की सीधी आलोचना की और साफ तौर पर कह दिया कि यह बजट कुछ भी नहीं है लोगों आम आदमी के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।
गंभीर बीमारियों की कुछ दवाईयां
कैंसर और लाइफ सेविंग दवाएं
बायो गैस और सीएनजी की कीमतें कम हो सकती हैं
एयर क्राफ्ट के कलपुर्जे सस्ते होंगे, इससे किराया कम हो सकता है
खेलकूद के सामान सस्ते होंगे, सिगरेट महंगी और बीड़ी सस्ती होगी
मोबाइल फोन और इलैक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सस्ती होंगी
कूरियर से सामान भेजना और सस्ता होगा, ऑनलाइन शॉपिंग सस्ती हो जाएगी
माल ढुलाई सस्ती होगी
स्क्रैप पर टैक्सा बढ़ेगा
खनिज महंगे होंगे
शराब महंगी होगी
इलैक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल ऐसेसिरीज महंगी हो सकती हैं
Published on:
01 Feb 2026 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
